HEADLINES


More

सुप्रीम कोर्ट परिसर में समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी हुए सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।

फरीदाबाद शहर सेक्टर-12 निवासी समाजसेवी एवं

अनशनकारी डॉ. मोहन तिवारी को संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया परिसर, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में संवैधानिक जागरूकता, जनहित और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव निखिल जैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की सचिव प्रज्ञा बघेल, तथा सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड प्रवीण झा द्वारा समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता डीके पाठक, विकास पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। 
    अपने संबोधन में समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि“संविधान मेरी शान, देशभक्ति मेरी पहचान। भारत का संविधान केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी मूल भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।”कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में उपस्थित युवा अधिवक्ताओं, लॉ छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को लगभग एक हजार संविधान प्रतियाँ निःशुल्क वितरित कीं। बताया जाता है कि डॉ. तिवारी पिछले छह वर्षों से संविधान जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में एक हजार से अधिक संविधान प्रतियाँ वितरित कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। समाजसेवी डॉ. तिवारी को इससे पहले भी कई सामाजिक संगठनों, न्यायिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और विभिन्न राष्ट्रीय मंचों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी के इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है और लोगों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

No comments :

Leave a Reply