HEADLINES


More

नाबालिक को बहला फुसला कर साथ ले जाने व गलत काम करने के मामले में आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-


हाल फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक लडकी 11 मार्च को घर से चली गई है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-31 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने उपरांत ही 28 मार्च 2025 को ही अपह्त लड़की को पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया था।
 और अब आरोपी राजा हाजरा (28) वासी नदिया, पश्चिम बंगाल को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का पीडिता के घर के आना जाना था और वहीं से उसकी जानकारी पीडिता से हुई थी। जिसने पीडिता को झांसे में लिया और अपने साथ, अपने गांव पश्चिम बंगाल ले गया, जहां पर उसने पीड़िता के साथ गलत काम किया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :

Leave a Reply