HEADLINES


More

त्वरित न्याय के लिए विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं। सभी के लिए न्याय के लिए जेआरसी का जागरूक रहने का आह्वान

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं दिवस पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सभी के लिए त्वरित और सुलभ न्याय विषय पर जागरूकता


कार्यक्रम आयोजित किया। जेआरसी काउंसलर और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नौ नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को विधिक सेवा के अंतर्गत प्राधिकरण अधिनियम और सामान्य व जनहित के अधिकार को विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के वंचित एवम निम्न मध्यम आर्थिक वर्गों के लोगों के लिए नि:शुल्क, प्रवीण और कुशल विधिक सेवाओं को उपलब्ध कराना है। यह लोगों को निःशुल्क सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास भी करता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से पिछडे़ हुए वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विकलांग व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है। अधिनियम के कारण किसी भी प्रकार से किसी विकलांग या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रखा जा सकता है। न्याय प्राप्त करने का जितना अधिकार एक संपन्न व्यक्ति या किसी समान्य वर्ग के व्यक्ति को है उतना ही अधिकार एक सामान्य व्यक्ति को है न्याय प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का भेद भाव नहीं है, सभी को उसके समान अवसर दिए जाना इस अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 12 के अनुसार ये सभी नि:शुल्क राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का लाभ उठा सकते हैं। वे सभी महिलाएं और बच्चे, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य, मानसिक रूप से बीमार और विकलांग व्यक्ति, संविधान के अनुच्छेद 23 में वर्णित मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति के शिकार, सामूहिक आपदाओं, जातिगत हिंसा, जातिगत अत्याचारों, बाढ़, सूखा, भूकंप और औद्योगिक आपदाओं से पीड़ित आदि। सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय के जे आर सी छात्रों तनुष, धीरज, योगेश, कृष्णा, हर्ष और नियम द्वारा बनाई गई विधिक सेवाओं की उपयोगिता को दर्शाती पेंटिंग को प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका गीता, सरिता, प्राध्यापिका सुशीला, दीपांजलि, संभव गर्ग, राकेश, निखिल तथा अन्य अध्यापकों ने सराहना करते हुए कहा कि सभी की पहुंच तक त्वरित न्याय सुनिश्चित करना ही राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।


No comments :

Leave a Reply