//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी के वाहन बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सुत्रों की सूचना पर सोनू (28) वासी मेनपुरी उ.प्र. हाल सेक्टर-93, नोएडा को खाटू श्याम मंदिर, सेक्टर-3, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है , जिससे एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।
अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने ऑटो चोरी के मामले में राजू (30) वासी गुलावटी, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है, जिसको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं थाना सेक्टर-8 की टीम ने संदीप (30) व प्रिंस (19) को पलवल से चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि सोनू, संदीप व प्रिंस को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया, वहीं राजू को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :