//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद -
जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने आज बृहस्पतिवार को एन एच तीन स्थित
ई एस आई मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डीन से भेंटवार्ता की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। इसके घटक सदस्यों में एटक के कामरेड बेचू गिरी,
एच एम एस के कामरेड एस डी त्यागी,इंटक के हुक्म चंद बैनिवाल, सर्व कर्मचारी संघ की ओर से बलवीर सिंह बालगुहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में ईएसआई कार्ड धारकों को अपने और स्वयं के परिजनों के इलाज में आ रही परेशानियों को अस्पताल प्रशासन प्रबंधन के सामने रखा। उन्होंने डीन महोदय को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी दिया। कामरेड बेचू गिरी ने बताया कि पहले अस्पताल में मरीज के चिकित्सा बोन मैरो ट्रांसप्लांट तक हुए हैं। मगर पिछले कई दिनों से यहां अपने काम में निपुण डॉक्टरों के निलंबन के कारण ज्ञात न होने के चलते यहां से बहुत सारे डॉक्टर छोड़कर चले गए। क्योंकि कोई भी डॉक्टर अपने वर्षों की कठिन स्किल्स को सरकारी आदेश के कारण बदनाम नहीं होने देना चाहेगा। दूसरी तरफ जो डॉक्टर आज हैं।वे भी एक तरह से अपनी विशेषता अनुसार मरीज के मर्ज के अनुसार दवाई आदि लिखने के बजाय जो प्रशासनिक आदेश मौखिक या लिखित में हो रहे हैं। उसी के अनुसार दवाइयां आदि लिख रहे हैं। न्यूरोलॉजी नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी आदि विभागों में अनुभवी डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है।जिसके कारण यहां पर मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। यदि कोई कंसलटेंट आता भी है। तो वह मरीजों को देखकर सिर्फ सलाह देकर चला जाता है। उसके बाद में अगर उस मरीज को भर्ती करवाना पड़े तो उसकी देखरेख कौन करेगा।इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन इस बात के तैयार नहीं है। कि जो चिकित्सा सुविधा हमारे पास नहीं है। उन्हें टाई अप अस्पतालों में भेजा जाए। यहां पर कई घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी मरीजों को दवाइयां नहीं मिलती हैं। इसी साल जुलाई 2025 में कॉर्पोरेशन ने अपने एक सर्कुलर के माध्यम से फरीदाबाद के लिए डाक्टर समेत सभी प्रकार के स्टाफ की संख्या तय की थी। उस संख्या के हिसाब से यहां पर ना तो डॉक्टर हैं। और न नहीं पैरामेडिकल स्टाफ है। डॉक्टर तथा स्टाफ के अभाव में ऑपरेशन करवाने, और
एम आर आई, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, आदि करवाने के लिए मरीजों को लंबी डेट दी जाती है। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने प्रशासन से फौरी तौर से अस्पताल में मजदूरों के लिए डॉक्टर द्वारा जरूरत के अनुसार लिखी गई इनडोर और आउटडोर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके साथ-साथ अस्पताल में दवाइयां ना होने की स्थिति में लोकल परचेज की प्रक्रिया को आसान बनाने और ईएसआई अस्पताल में सुविधा समागम आयोजित करने के साथ- साथ अस्पताल में डॉक्टर के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और मेडिकल स्टाफ की भर्ती करने सहित सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।डीन महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां की जा रही है। अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट करवाए जाएंगे। भविष्य में मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं होगी। चिकित्सा सुविधा को सरल बनाया जाएगा।

No comments :