गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में लीगल लिटरेसी सेल के सौजन्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस विषय पर विशेषज्ञों ने विद्यालय में आज उपस्थित बाईस सौ से अधिक विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय प्रांगण में शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित साइबर क्राइम जागरूकता टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बताया कि तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया के उपयोग एवं डिजिटल ट्रांजैक्शंस के निरंतर प्रयोग से सतर्क और सावधान रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज आयोजित इस सत्र में विशेषज्ञ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाले विभिन्न साइबर अपराधों—जैसे पहचान चोरी, साइबर बुलिंग, फ्रॉड लिंक, अनजान कॉल्स, ओटीपी धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा करना, ग
लत मित्र अनुरोध स्वीकार करना तथा गेमिंग फ्रॉड—के बारे में विस्तृत, सरल और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, फोटो और बैंक संबंधी विवरण किसी भी स्थिति में अनजान व्यक्तियों से साझा न किए जाएँ तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत परिजनों, शिक्षकों या साइबर हेल्पलाइन को सूचित किया जाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, समय का सही उपयोग करने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आत्म-नियंत्रण रखने, तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। पीजीटी शारीरिक शिक्षा दीपांजली शर्मा ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग करते हुए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया, जिससे सभा अत्यंत जानकारीपूर्ण और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने साइबर सुरक्षा टीम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को संदेश दिया कि डिजिटल युग में जागरूक रहना ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है और विद्यार्थियों को सुरक्षित व जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा, जिसने उनमें साइबर जागरूकता और आत्म-सुरक्षा की समझ को और अधिक मजबूत किया।

No comments :