HEADLINES


More

कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर “यात्री संपर्क अभियान” चलाकर स्वदेशी का दिया सन्देश

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 28 नवंबर। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी एक जन-आंदोलन बन चुका हैजिसने भारत को नई वैश्विक पहचान दी है। “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” केवल लक्ष्य नहींबल्कि विकसित भारत का आधार बन चुका है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सुरक्षा है। यदि उद्योग मजबूत होंगेकिसान और श्रमिक सशक्त होंगे तो देश विश्व में महाशक्ति बनकर उभरेगा। स्वदेशी का अर्थ केवल कपड़ा या घरेलु उत्पाद ही नहींबल्कि यह आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टरमोबाइल चिपशिप बिल्डिंगस्टार्टअप नवाचार और डिजिटल टेक्नोलॉजी तक विस्तृत हो चुका है। आज भारत ‘लो-कॉस्ट व हाई-क्वालिटी’ उत्पादन का वैश्विक केंद्र बन रहा है। श्री गुर्जर ने कहा कि स्वदेशी अपनाना भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ संस्कृति को भी सशक्त करता है। योगआयुर्वेदहथकरघाहस्तशिल्पकृषि आधारित उद्योग और परंपरागत भारतीय उत्पादन विश्वभर में भारत की पहचान को मजबूत करते हैं। यदि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना हैतो हमें अपने घरोंबाजारों और जीवनशैली में स्वदेशी उत्पादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

 

भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में और केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर “यात्री संपर्क अभियान” चलाया गया और यात्रियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की । इस अवसर पर बडखल से विधायक धनेश अदलखाजिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और फरीदाबाद की  महापौर प्रवीण जोशी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । श्री गुर्जर और उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया और यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। यात्रियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोगस्टार्टअप इंडिया के लाभ और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु पम्पलेट व संदेश पत्र वितरित किए गए।

 


श्री गुर्जर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वदेशी को डिजिटल और तकनीकी शक्ति के साथ जोड़कर एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडियास्टार्टअप इंडियावोकल फॉर लोकलडिजिटल इंडिया, ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और GEM/ONDC जैसे कार्यक्रमों ने स्थानीय उद्योगों को नई उड़ान दी है। रक्षा क्षेत्र में तेजी से स्वदेशीकरण हुआ हैजिससे भारत आज दुनिया के बड़े रक्षा निर्यातकों में शामिल हो चुका है। श्री गुर्जर ने कहा कि “2014 से पहले खादी की बिक्री 33,000 करोड़ थीजो आज बढ़कर 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह स्वदेशी की असली ताकत है।

 

स्वदेशी ही विकसित भारत का मार्ग: पंकज पूजन रामपाल

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि स्वदेशी ही विकसित भारत का मार्ग है। जब देश अपने उद्योगोंतकनीक और कौशल को अपनाता हैतब वह केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनताबल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि स्वदेशी उत्पाद कम कीमत में अधिक शक्ति प्रदान करते हैं।

 

स्वदेशी अपनाना आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग है: धनेश अदलखा

 

बडखल के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी मोदी जी के 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का मूल मंत्र है । भारत तभी पूर्ण स्वतंत्रता का अर्थ समझ पाएगाजब वह आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के पथ पर आगे बढ़ेगा। श्री अदलखा ने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की कि वे दैनिक उपयोग की हर वस्तु में भारतीय उत्पादन को प्राथमिकता दें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राज वोहराजिला महामंत्री प्रवीण चौधरीशोभित अरोड़ापूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला,  आत्मनिर्भर भारत की जिला संयोजक सीमा भारद्वाजजिला उपाध्यक्ष विक्रम अरूआपंकज सिंगलामुकेश शर्माभारती भाकुनीहरेंद्र भड़ाना,  जिला सचिव मनीष छोंकरगिरिराज त्यागीपुनीत झातरनजीत सिंहकार्यलय सचिव राज मदानशिवम् रतनमंडल अध्यक्ष अमित आहूजाराजेश चौधरीसुधीर मेहताकर्मवीर बैंसलाहरीश बैंसलाशुभांकितशिव गुप्ताशेखर तंवरज़ैनब नक़वीसंदीप कौर सहित काफी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply