HEADLINES


More

स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट - सराय ख्वाजा का स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट में प्रशंसनीय प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट के लिए सराय ख्वाजा फरीदाबाद की सीनियर ग्रुप में सोलो डांस टीम और सीनियर ग्रुप में ही ग्रुप डांस टीम का पानीपत के आर्य पी जी कॉलेज में प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की वरिष्ठ वर्ग की सामूहिक नृत्य की टीम और वरिष्ठ वर्ग में ही सोलो डांस की टीम को स्टेट लेवल कल्चरल फेस्ट के लिए विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा एवं विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाओं देते हुए रवाना किया। विद्यालय की जूनियर टीम और वरिष्ठ टीम के सभी पंद्रह सदस्यों को जिन में पंद्रह छात्रों छात्राओं, हारमोनियम और ढोलक एवम तबला


वादक तथा टीम इंचार्ज मनोविज्ञान प्राध्यापिका सोनिया जैन एवम समाजशास्त्र प्राध्यापिका सरिता डूडेजा के मार्गदर्शन में पानीपत में सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि उल्लेखनीय है कि विद्यालय की टीम ने जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में वरिष्ठ वर्ग में सामूहिक नृत्य में और वरिष्ठ वर्ग में ही एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट में प्रतिभागिता करते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, सरिता, सोनिया जैन, दीपांजलि, जितेंद्र गोगिया, निखिल, दिनेश सहित समस्त अध्यापकों ने टीम को राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभाशीष दी तथा  सदैव पहले से बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply