HEADLINES


More

नूंह से 2 डॉक्टर गिरफ्तार:एक आतंकियों के संपर्क में होने का दावा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डेरा जमाया हुआ है। आज एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के आने की भी उम्मीद है। इसी बीच नूंह से 2 डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, एक डॉक्टर नूंह जिले के सुनहेड़ा गांव का रहने वाला मुस्तकीम है, जबकि दूसरा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अहमदवास गांव का मोहम्मद है। मुस्तकीम ने चीन से MBBS का कोर्स किया था। उसने हाल ही में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप पूरी की थी, जबकि मोहम्मद अभी इंटर्नशिप कर रहा है।

मुस्तकीम के चाचा ने बताया कि 2 नवंबर को उसकी इंटर्नशिप पूरी हो गई थी और वह वहां से घर आ गया था। 9 नवंबर को वह दिल्ली एम्स में नौकरी के लिए टेस्ट देकर आया था। इसके दूसरे दिन दिल्ली में ब्लास्ट हो गया। गुरुवार रात करीब 8 बजे NIA और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की पांच गाड़ियां उनके घर पहुंची और मुस्तकीम को अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि मुस्तकीम के फोन में आतंकियों के नंबर और बातचीत मिली है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

उधर, आज अल फलाह यूनिवर्सिटी एंड मेडिकल कॉलेज में पुलिस का सख्त पहरा दिखा। यहां काम करने वाले लोगों को भी आईडी कार्ड देखकर और पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया गया। प्रशासन ने भी यूनिवर्सिटी की जमीन की जांच कराने का फैसला लिया है। पटवारी जमीन की पैमाइश कर रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply