HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद का 17 वाँ प्रतिनिधि सम्मेलन सम्प्पन हुआ

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 नवम्बर 2025

  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद का 17 वाँ प्रतिनिधि सम्मेलन आज नगर निगम कांफ्रेंस हाल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सम्प्पन हुआ ।
सम्मेलन का उद्धघाटन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि मजदुरों, किसानों एवं ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर ठेका प्रथा समाप्त करने,  कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए करने, एमएसपी की गारंटी देने लेवर कोड्स पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर आगामी 26 नवम्बर 2025 को जिला स्तर पर प्रदर्शन किये जायेंगे । शास्त्री ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदर्शनो को सफल बनाने की अपील की ।
सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों के लिए जिला कमेटी का चुनाव करवाया गया । जिसमे सर्व सम्मति से करतार सिंह जागलान को प्रधान व बलबीर सिंह बालगुहेर को सचिव चुना गया इसके अतिरिक्त जगदीश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, दिगम्बर डागर व दिनेश कुमार व सुरेश देवी को उपप्रधान तथा  कोषाध्यक्ष जयपाल राठी को चुना गया इसके अतिरिक्त अनिल चिंडालिया को प्रेस सचिव मुकेश बेनीवाल संगठन सचिव ललिता देवी ऑडिटर उपकार फोगाट सह सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन व अजय प्रजापति व प्रचार सचिव नीरज नन्द ढकोलिया तथा जिले सिंह को डी सी मेंबर चुना गया । चुने गए सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी को हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव  एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कमेटी के मेंबर सुभाष देशवाल ने ईमानदारी  व निष्ठा से काम करने की  शपथ ग्रहण कराई
 17 वें सम्मेलन के अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ की पूर्व उपप्रधान आशा शर्मा, पूर्व जिला प्रधान लज्जाराम,व अशोक कुमार,  मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने सफल सम्मेलन की बधाई देते हुए नवनिर्वाचित जिला कमेटी के पदाधिकारियों को भी शुभकामनाये दी ।  उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ में वही लोग पद लेते है जिनमें संघर्स, त्याग, समर्पण, ओर सद्भावना की भावनाएं भरी होती हैं।


No comments :

Leave a Reply