HEADLINES


More

हरियाणा1में 9 कार्यकारी अभियंताओं पर गिरेगी गाज

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 म्हारी सड़क एप पर आने वाली कुछ शिकायतों का पूरी तरह निवारण किए बिना उनकी फाइल बंद करने व कुछ शिकायतों का निपटारा नहीं करने वाले विभिन्न विभागों के 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई होगी। इसको लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं। 

लापरवाही बरतने वाले इन अधिकारियों


में दो-दो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एसएसआईआईडीसी) के, छह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के, एक जिला परिषद का, पांच शहरी स्थानीय निकाय(यूएलबी) के व तीन एसएसवीपी के कार्यकारी अभियंता है। साथ ही सीएम ने तय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं करने वाले ठेकेदारों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम वीरवार को म्हारी सड़क एप पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं। शिकायतों का समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए।

सीएम ने निर्देश दिए कि एप पर आने वाली शिकायतों का पूरी तरह से समाधान करने के बाद ही फाइल बंद करें। अगर किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही, प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगवाएं।

No comments :

Leave a Reply