HEADLINES


More

हथियार दिखा सीए से 25 लाख की लूट:3 नकाबपोश बदमाशों ने देसी कट्‌टा दिखा डराया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 25 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में सोमवार शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जिसमें स्कूटी सवार एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से तीन नकाबपोश बदमाशों ने 25.33 लाख रुपए लूट लिए। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के सिंगला सामुदायिक भवन, सिही गेट के पास हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

एमवीएन एथेंस सोसाइटी, सिही गेट निवासी रोहित कंसल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका साथी नितिन शर्मा, निवासी राजवाड़ा बल्लभगढ़, दोनों सीए हैं और एक फर्म का काम देखते हैं। उनकी फर्म के मालिक देवदत्त (निवासी पलवल) ने बीएस इंडस्ट्रीज के खाते में 26.40 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।

यह राशि भगवानदास नामक व्यक्ति के कहने पर भेजी गई थी। बाद में भगवानदास ने इस रकम में से 25.33 लाख रुपए कैश के रूप में रोहित कंसल को सेक्टर-25 स्थित बत्ती सोहना रोड पर उनकी स्कॉर्पियो कार में दिए।

रोहित कंसल ने बताया कि वह यह कैश अपने बैग में रखकर स्कूटी से सिही गेट की ओर निकल पड़ा। शाम करीब 6 बजे जब वह सामुदायिक भवन के पास पहुंचा, तभी तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर उसकी स्कूटी के आगे आकर रुक गए। बदमाशों ने हथियार (देसी कट्‌टा) दिखाकर धमकाया और बैग छीन लिया। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पहचान मुश्किल हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


No comments :

Leave a Reply