//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : दिल्ली ब्लास्ट में शामिल अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार आतंकी डॉ मुजम्मिल शकील को लेकर देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) फरीदाबाद पहुंची। NIA की टीम इस दौरान मुजम्मिल को अलग-अलग कई जगह पर लेकर गई। जांच टीम ने फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में करीब चार घंटे तक विभिन्न लोकेशनों पर उसकी गतिविधियों की पड़ताल की।
पुलिस सूत्रों से मिली जानका
री के अनुसार NIA की टीम सबसे पहले मुजम्मिल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची, जहां वह पिछले लंबे समय से रह रहा था। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक यूनिवर्सिटी परिसर में उसके रहने के स्थान, पढ़ाई के स्थान, मेडिकल केबिन तथा उन जगहों की शिनाख्त करवाई जहां वह मरीजों का इलाज किया करता था। टीम ने जांचा कि वह किन स्टूडेंट्स के संपर्क में था और यूनिवर्सिटी परिसर में उसकी गतिविधियां क्या-क्या थी। यूनिवर्सिटी के कैंपस परिसर के उस हिस्से में उसको लेकर जाया गया, जहां पर वह सुबह और शाम को घूमने के लिए जाता था। टीम द्वारा उसकी अलमारी को दोबारा से चैक किया गया।

No comments :