बल्लभगढ़ का मोहना रोड मौत का पर्याय बनता जा रहा है। इस रोड पर बने गहरे - गहरे खड्डो में या तो बाइक सवार जा गिरते है या फिर जानवर। इन खड्डों के कारण हमेशा हादसों का भय बना रहता है। जिससे आस पास के दुकानदार और निवासी भी काफी भयभीत है। मोहना रोड पर इन गहरे खड्डो में अभी पिछले दिनों एक बाइक सवार समा गया था। जिसे दिन का समय होने के कारण स्थानीय लोगों की जागरूकता के चलते सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी क्रम में आज एक नंदी गहरे गड्डे में गिर गया। जिसे क्रेन की मदद बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर बनाये जा रहे एलीवेटेड पुल के चलते न केवल पूरा रोड खोद दिया गया है ,बल्कि आवागमन के लिए इस सड़क को बंद कर दिया गया। जिससे आम जन को तो आने जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पूरे बल्लभगढ़ शहर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है और बल्लभगढ़ जाम की समस्या से भी जूझ रहा है। चारों तरफ जाम की स्तिथि बनी रहती है। जबकि इस पुल का बल्लभगढ़ शहर की जनता को कोई फायदा नहीं है, सिवाय नुकसान के। लोगों में आम चर्चा है कि आखिर बल्लभगढ़ के विधायक को क्या सूझी थी कि मोहना रोड पर एलिवेटेड बनवाने की शुरुआत करा दी। क्या मूलचंद शर्मा अगली बार अपनी सीट बदलने की सोच रहे है।

No comments :