HEADLINES


More

1.468 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 1.468 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवम्बर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए कैप्टन वासी गांव सागरपुर, बल्लबगढ फरीदाबाद को 1.468 ग्राम गांजा सहित गावं डीग से फतेहपुर जाने वाले रोड से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कैप्टन ने 5 किलोग्राम गांजा 20,000/-रू में किसी अंजान व्यक्ति से आगरा में खरीदा था। आरोपी पलवल में एक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply