HEADLINES


More

SIM कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर 11,22,799/- रू की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले सहित तीन गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी निरंतर में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए SIM कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-14, फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसे 13 सितम्बर को कथित एयरटेल एजेंट का कॉल आया जिसने उसे SIM कार्ड को E-SIM  में अपग्रेड करने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने उससे जानकारी लेकर उसके नम्बर का एक्सेस ले लिया और उनके खाता से 11,22,799/-रू निकाल लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अजय कुमार दास (28) व अभिषेक दास (30) वासी गांव छोटा पिछरी जिला धनबाद व अभिषेक तिवारी (19) वासी कुसुम विहार, कोयलानगर धनबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिषेक तिवारी व अजय कुमार ने अपना खाता आगे दे रखा था, जिनके खाता में ठगी के कुल 4,60,000/-रू आये थे और आरोपी अभिषेक दास ने अजय कुमार से खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी अजय धनबाद में मोटर मकैनिक का काम करता है वहीं अभिषेक दास मोबाईल रिपेयरिंग का काम करता है।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर अधिक पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply