//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी निरंतर में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेलिग्राम टास्क के नाम पर धोखाधडी करने के एक मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके टेलिग्राम पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलिग्राम ग्रुप से जुड गया। जहां उसे गुगल पर रिव्यु के टास्क कर पैसे कमाने बारे बताया गया। जिसके बाद उसने उनके कहेनुसार काम करना शुरू किया और उन्होंने उससे टास्क के नाम पर 1,58,700/- रू विभिन्न खाता में ट्रांस्फर करवा लिये। जब उसने पैसा निकाने को कहा तो उन्होंने उसे बताया की उसका खाता फ्रिज हो गया जिसको शुरू करने के लिए उन्होंने उससे और पैसों की मांग की। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए वसीम खान (20) वासी गांव नीम सार्क जिला सीतापुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वसीम ने प्रभु दयाल (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। वसीन PVC पेनल लगाने का काम करता है। खाताधारक प्रभु दयाल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :