HEADLINES


More

कर्ज से परेशान दुकानदार ने किया सुसाइड:महिला सहित दो लोगों पर दबाव बनाने का आरोप

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में कर्ज से परेशान होकर 53 साल के एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने एक महिला सहित दो लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। खेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्नल विहार पार्ट 2 में रहने वाले मृतक राजेंद्र (53) के बेटे कमल ने बताया कि, उनके पिता इलेक्ट्रिकल मैन पावर का काम करते थे। जिसकी दुकान उन्होंने खोली हई है। करीब डेढ़ साल पहले उनके पिता ने अपने जीएसटी नंबर पर महिला सोनिया, सुभाष, सचिन को सोनीपत, खरखौदा में एक साइट पर काम करने के लिए दिया था। जिसमें करीब 20 लाख का घाटा हुआ था। जिसके बाद से ही ये लोग उनके पिता पर घाटे के पैसे देने का दबाव बना रहे थे।


No comments :

Leave a Reply