//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले की जवाहर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो मंजिला घर के ऊपर बने दो कमरे उड़ गए और इनके मलबे में दबकर 2 महिलाएं और 2 बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की हालत नाजुक है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक महिला रसोई में खाना बना रही थी। सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सारण थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की गली नंबर 3 में राजीव कुमार के मकान में किराए पर दो परिवार रहते हैं। इस दो मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर बने दोनों कमरे उन्होंने किराए पर दे रखे हैं।
एक कमरे में सोहित (35) अपनी पत्नी पारुल (28) के साथ रहता है। इनकी एक बेटी नेहा (2) है। जबकि, दूसरे कमरे में गिरीश अपनी पत्नी अनीता (28) के साथ रहता है। इन दोनों का भी एक बेटा दवांग (2) है। सोहित और गिरीश फरीदाबाद की ही एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

No comments :