फरीदाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन की एक आवश्यक बैठक आज नगर निगम के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बलबीर सिंह बाल गुहेर ने की जबकि संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार में सफाई पखवाड़े के नाम पर तीन महीने से अधिक समय सफाई कर्मचारियों की उत्पीडऩ प्रशासन द्वारा किया गया। इस उत्पीडऩ के खिलाफ व अपनी विभिन्न मांगें क्रमश: पिछले 15-20 साल से कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर आगामी 9 नवंबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर बनी आल सफाई कामगार सघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले मुख्यमंत्री नायब सैनी के निवास कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सफाई कर्मचारी अपने जायज मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र महापुकार रैली में भाग लेगें। इस रैली में मांग करेंगे कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 11 साल कार्य करते हुए हो गए लेकिन अभी तक एक भी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया और ना ही 11 वर्षों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 18 हजार ग्रुप डी की भर्ती की। उसमें एक भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां नहीं की गई थी। आज हरियाणा प्रदेश की आबादी लगातार बढ़ रही है। शहरों की आबादी भी काफी बढ़ रही हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अभी तक नगर निगम पालिका, परिषद के कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री श्री सैनी द्वारा हरियाणा प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा के अंदर काम करने वाले सफाई कर्मचारी लगातार हरियाणा प्रदेश की जनता की ईमानदारी सेवा से कार्य कर रहे हैं, चाहे वह महामारी कोरोना और या फिर सेवा पखवाड़े के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान हो, परंतु इन गरीब सफाई कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही जिससे नाराज होकर अब यह कर्मचारी मुख्यमंत्री के दरवाजे पर जाकर अपनी गुहार लगाएंगे कि हम सफाई कर्मचारियों को भी पक्का करो और कहेंगे कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा ग्रामीण कर्मचारियों को 26000 शहरी क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 27000 वेतन लागू करो। इस मांग को लेकर कर्मचारी महाभारत की ऐतिहासिक भूमि कुरुक्षेत्र में नगर निगम के सफाई कर्मचारी आगामी 9 नवंबर को भारी संख्या में पहुंच कर महापुकार रैली में भाग लेकर उसे सफल बनाएगें।
आज की इस बैठक में अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, रघुबीर चौटाला, दान सिंह, जितेन्द्र छाबड़ा, बल्लू चिण्डालिया, नरेश भगवान, विरेन्द्र भंडारी, दर्शन सोया, राजबीर चिण्डालिया, सुरेन्द्र चौटाला, नैन सिंह, राजेश कामां, विजयपाल चिण्डालिया, विनोद कुमार, सुरेश मैनादे, नानक चौधरी, कन्हैया मेंढवाल, देवा तमोली, जितेन्द्र कुमार, संजय चिण्डालिया, महिला नेत्री, ललिता, वीना, सत्तो, शकुन्तला, राजवती, कविता, गीता, कांति, संतोष, जगवती, सत्तो प्रधानी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।9 नवंबर को हरियाणा के सफाई कर्मचारी कुरुक्षेत्र में महापुकार रैली में भाग लेगें
Posted by :
pramod goyal
on :
Tuesday, 28 October 2025
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :