//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक डॉग लवर के अजब प्रेम का किस्सा सामने आया है। एक बिल्डर का 3 महीने का डॉग खो गया। उन्होंने इसे खोजने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी है।
डॉग को 2 महीने पहले ही 20 हजार रुपए में खरीदा गया था। बिल्डर का कहना है कि वह उसके परिवार के सदस्य की तरह है। अभी उनकी तरफ से डॉग के लापता होने के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
फरीदाबाद में इससे पहले भी एक अमेरिकन बुल्ली नस्ल का डॉग लापता हो गया था, जिसके लिए डॉग मालिक अभिषेक चौधरी ने 5100 का रिवार्ड रखा था।
- फरीदाबाद के सेक्टर 15 के रहने वाले बिल्डर विनोद तनेजा ने बताया कि उन्होंने 2 महीने पहले शिडजू नस्ल का डॉग खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 20 हजार रुपए दिए थे। डॉग की उम्र तब एक महीना थी। इसके बाद घर के सभी सदस्यों ने मिलकर उसका नाम डुग्गू रखा।
- विनोद तनेजा ने आगे बताया कि 18 अक्टूबर की रात डुग्गू उनके घर के बाहर टहल रहा था। काफी देर बाद भी वह घर में अंदर नहीं आया। इसके बाद सबने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह कही नहीं मिला। आस-पास की गलियों में भी उसे तलाशा गया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विनोद का कहना है कि घर के सभी लोग उसके साथ खेलते थे। 2 महीने में ही वह उनके परिवार की तरह हो गया था। उसके लापता होने के बाद परिवार में सभी लोग दुखी है। इसीलिए डुग्गू (डॉगी) को खोजने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

No comments :