हरियाणा में दिवाली पर्व से पहले फिर पॉल्यूशन बढ़ने लगा है। सुबह के समय स्मॉग की हल्की चादर हरियाणा एनसीआर (नेशनल कैपिटल रिजन) में छाने लगी है। शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 तक पहुंच गया। हालांकि गुरुग्राम का औसत AQI 258 रहा।
गुरुग्राम हरियाणा के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा। इसके अलावा बहादुरगढ़ और नारनौल में भी हवा की गुणवत्ता खराब क्षेणी में रही। वहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से हरियाणा में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह के समय ठंडक महसूस हो रही है।
हालांकि अभी दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। राज्य में नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री रहा। इसके अलावा हिसार में तापमान 17.7 और गुरुग्राम में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के 7 शहर ऐसे थे जहां तापमान 18 डिग्री से कम रहा।

No comments :