HEADLINES


More

ओरल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम - ओरल हेल्थ कैंप में छात्राओं को दंत सुरक्षा टिप्स दिए

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में विद्यालय में दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को ओरल हाइजीन अर्थात दांतों की देखभाल, उचित ब्रशिंग तकनीक तथा संतुलित और स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में


जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता व पोषण संबंधी सही आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि दीपांजली शर्मा प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को जागरूकता गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया और दंत चिकित्सकों द्वारा साझा की जा रही जानकारी को व्यवहार में उतारने के लिए उत्साहित किया। दंत चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की सफाई की वैज्ञानिक विधि, दिन में दो बार ब्रश करने की आवश्यकता, शक्करयुक्त खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव तथा फल, हरी सब्ज़ियों और पर्याप्त पानी के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सवालों का समाधान करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मौखिक स्वास्थ्य जीवन की समग्र भलाई से जुड़ा है, इसलिए बच्चों में स्वच्छता और पोषण संबंधी उचित जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से दांतों की देखभाल करने और स्वस्थ आदतों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने दंत चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।


No comments :

Leave a Reply