//# Adsense Code Here #//
करनाल के कुंजपुरा में 68 लाख का गेहूं गबन करने वाले आरोपी इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को पुलिस ने शाहबाद से गिरफ्तार कर लिया है। कुंजपुरा सेंटर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने विभाग को 68 लाख 61 हजार 358 रुपए का चूना लगाया। यह गबन अप्रैल और मई 2025 में खरीदे गए गेहूं के स्टॉक से किया गया।
जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने 50 किलो के बैगों की जगह 20 से 25 किलो के बैग भरकर स्टॉक दिखाया। वहीं शेष गेहूं मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा लिया। विभाग के मुताबिक, अप्रैल में गेहूं स्टॉक किया गया और 10 जून तक करीब 2427 क्विंटल गेहूं मार्केट में बेच दिया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायत मिली कि बैगों का वजन पूरा नहीं है।
कुंजपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 6 सितंबर को इंस्पेक्टर अशोक शर्मा के खिलाफ गबन की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, कुल 2427 क्विंटल गेहूं का गबन हुआ है, जिसकी कीमत 68 लाख से अधिक है।

No comments :