देश के 264 नगर निगमों की सहभागिता वाली अखिल भारतीय महापौर परिषद (आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर) की 53वीं साधारण सभा व वार्षिक सम्मेलन दो व तीन सितंबर को करनाल में आयोजित होगा। इसमें परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इसका पहले दिन शुभारंभ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। इस सम्मेलन में देश के महापौरों का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार न होने का सबसे बड़ा दर्द छलक सकता है। संविधान के 73वें व 74वें संशोधन को लागू किए जाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जा सकता है।
देश के 234 नगर निगम के महापौर अखिल भारतीय महापौर परिषद के सदस्य हैं लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 144 महापौर ही कार्य कर रहे हैं, महाराष्ट्र. जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक सहित कई राज्यों में फिलहाल महापौर नहीं चुने जा सके हैं। 144 में भी कई महापौर के पहले से कार्यक्रम लगे हैं, कुछ व्यक्तिगत कारणों से भी नहीं आ पा रहे हैं लेकिन परिषद के सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि 22 राज्यों के 70 महापौर बैठक में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये वार्षिक बैठक ढाई साल बाद हो रही है, मौजूदा महापौर परिषद की अध्यक्ष माधवी पटेल (महापौर बुरहानपुर, मध्यप्रदेश) का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए इसी बैठक मे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

No comments :