HEADLINES


More

फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों को अब चुकाना पड़ेगा ज्यादा टोल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों को अब नेशनल हाईवे के बदरपुर बॉर्डर फ्लाईओवर पर ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 सितंबर 2025 से नई टोल दरें लागू कर दी हैं।

सराय ख्वाजा टोल प्लाजा पर कार और छोटे वाहन चालकों को सिंगल यात्रा पर छूट दी गई है। हालांकि, मल्टीपल यात्रा पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिन यात्रियों ने ₹3000 वाला मंथली पास बनवाया हुआ है, उन पर नई दरों का असर नहीं पड़ेगा। व


हीं, लाइट कॉमर्शियल व्हीकल और भारी वाहनों के लिए सिंगल व मल्टीपल यात्रा के साथ-साथ मंथली पास की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। NHAI के मुताबिक, हर दिन लगभग 5,000 वाहन इस टोल से गुजरते हैं। इनमें से ज्यादातर दिल्ली और नोएडा की ओर बदरपुर फ्लाईओवर और बायपास का उपयोग करते हैं। ऐसे में नई दरों का सीधा असर इन यात्रियों पर देखने को मिलेगा।

No comments :

Leave a Reply