//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा खुद ही जलने से बाल-बाल बच गए। उनके साथ मौजूद बल्लभगढ़ के भाजपा अध्यक्ष सोहनपाल छोकर तक भी आग की लपटें गईं।
हालांकि, समय रहते इन्होंने पुतले को दूर फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा झटके में बचते दिख रहे हैं।
- इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन हो रहा है। वीडियो के शुरुआत में ही दिख रहा है कि कांग्रेस के पुतले को एक ओर विधायक मूलचंद शर्मा और दूसरी बल्लभगढ़ भाजपा के अध्यक्ष सोहनपाल पकड़कर खड़े हैं।
पुतला घास का बना हुआ है और उसे शर्ट पहनाई गई है। इसके बाद पुतले पर तेल भी छिड़क दिया गया है। एक कार्यकर्ता जैसे ही पुतले को माचिस की तीली दिखाता है, वैसे ही पुतला तेज आग पकड़ लेता है। पुतला एकदम से जलता है, जिससे इसे पकड़े खड़े विधायक और जिलाध्यक्ष तक आग की लपटें पहुंच जाती हैं।

No comments :