HEADLINES


More

स्कूल टीचर से फरीदाबाद, पलवल और मेवात इलाके की पहली महिला हैवी व्हीकल ड्राइवर बनीं प्रीति

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल की रहने वाली लेडी टीचर प्रीति राहुल मलिक फरीदाबाद, पलवल और मेवात इलाके की पहली महिला हैं, जिनके पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस है। बेझिझक ट्रक-बस को सड़क पर दौड़ा लेती हैं। उन्हें अब जज की गाड़ी चलाने से लेकर स्कूल बस ड्राइवर तक के ऑफर आ रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में कोई महिला हैवी व्हीकल लाइसेंस होल्डर नहीं है।

हालांकि, प्रीति ने ऐसा ड्राइवरी की नौकरी पाने के लिए नहीं किया। बल्कि वह एक साल तक स्कूल टीचर रही हैं। उनके पास जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) का डिप्लोमा तो है ही, उसके बाद बीए-बीएड की डिग्री भी हासिल की। यही नहीं फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।

ट्रक-बस जैसे भारी वाहन चलाने की ट्रेनिंग लेकर लाइसेंस लेने की पीछे एक हादसा जुड़ा है। एक घटना जिससे उनके मन को ठेस पहुंची और ठान दिया अब कुछ करके दिखाएंगी।

प्रीति के पति राहुल मलिक साल 2013 से लेकर 2020 तक दिल्ली के एक स्कूल में जेबीटी रहे हैं। दोनों ने जेबीटी का कोर्स एक ही संस्थान से पूरा किया। प्रीति की मुलाकात कोर्स के दौरान राहुल से हुई, जिसके बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं। जिनमें 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। बेटा 7वीं क्लास में पढ़ता है और बेटी 5वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।


No comments :

Leave a Reply