HEADLINES


More

शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। पानीपत जिले के गांव सिवाह की बेटी और वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालयमुजेसरबल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में सेवाएं दे रहीं जेबीटी अध्यापिका रेखा कादियान को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाए


गा। यह सम्मान उन्हें 5 अक्टूबर को श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार वर्ष 2025 के लिए अवार्ड के लिए 2516 आवेदनों में से केवल 51 विभूतियों का चयन किया गया हैजिनमें रेखा कादियान का भी नाम शामिल हैं। श्रीनगर में होने वाले इस समारोह के दौरान चयनित विभूतियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें डल झीलशालीमार बागगुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

-----------------------

शिक्षा को बनाया रुचिकर और सहज

रेखा कादियान ने अपनी शिक्षण यात्रा गुरुग्राम जिले के चौमा स्कूल से प्रारंभ की थी। आज वे अपने नवाचारकर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे सक्षम हरियाणा और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों को स्वरचित कविताओंबालगीतों और कहानियों के माध्यम से खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करती हैं। उनके इस अनूठे प्रयास की केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर प्रशंसा कर चुके हैं।

-----------------------

डिजिटल और साहित्यिक योगदान

रेखा दीक्षा पोर्टल पर ई-कंटेंट निर्माण और वीडियो एडिटिंगएस सीईआरटी के लिए कंटेंट क्रिएशन एवं पुस्तक लेखनतथा निपुण पत्रिका के संपादकीय कार्य में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने बच्चों के लिए छोटी-छोटी कहानियों की एक पुस्तक भी लिखी हैजो बच्चों की भाषा कौशल को निखारने में सहायक है। लॉकडाउन के समय से ही वे लगातार ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री तैयार कर बच्चों को जोड़ने का कार्य करने के लिए बेहद सरहाना पा चुकी हैं।

-----------------------

सामाजिक सरोकार

रेखा केवल अध्यापन तक सीमित नहीं रहींबल्कि वे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने, घर-घर जाकर सर्वे कार्य करनेऔर शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

-----------------------

पति से मिली प्रेरणा

रेखा कादियान मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति संदीप का बड़ा योगदान है। संदीप हर कदम पर उनका सहयोग और उत्साहवर्धन करते हैंजिससे वे समाज और शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रही हैं।

-----------------------

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

रेखा कादियान को अब तक अनेक पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा जा चुका हैजिनमें प्रमुख हैं

 सक्षम बेस्ट ब्लॉक टीचर अवार्ड, संपर्क बेस्ट टीचर अवार्ड, एफएलएन योद्धा अवार्ड, बेस्ट टीएलएम अवार्ड (जिला स्तर, स्टार टीचर एप्रिसिएशन (शिक्षा मंत्री द्वारा), राष्ट्रीय निर्माता सम्मान (मेवा राम मेमोरियल ट्रस्ट), एससीईआरटी अवार्ड (एडुसैट वीडियो निर्माण), बेस्ट एमटी (ई-कंटेंट डेवलपमेंट वर्कशॉपगुरुग्राम व फरीदाबाद), एनसीईआरटी से एसआरजी लेवल-2 प्रशंसा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 प्रशंसा प्रमाण पत्र व सामाजिक कार्य हेतु एग्रोवाल बिल्डटेक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा इनके शोध अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

-----------------------

स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

इससे पहले यह अवार्ड कार्यक्रम पहले थाईलैंड जैसे देशों में होता था। लेकिन अब “देश का पैसा देश मेंनीति के तहत एक्सप्लोर इंडिया अभियान के अंतर्गत इसे भारत में ही रखा गया है। इससे हर साल लाखों रुपये का निवेश देश के पर्यटनहोटलहस्तशिल्प और रोजगार क्षेत्र को लाभ पहुंचाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता और जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

No comments :

Leave a Reply