HEADLINES


More

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 24 सितंबर 2025 - जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के दो शोधकर्ताओं डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया हैं। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सेवियर द्वारा किए गए विषय-वार बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण का परिणाम है।

कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने दीपांश

शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा, “यह उपलब्धि हमारे प्राध्यापकों के उच्च-गुणवत्ता वाले शोध और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है। यह हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करेगा।”

डॉ. योगेंद्र आर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है जिनके पास इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके 70 प्रकाशन किए हैं। डॉ. दीपांश शर्मा, लाइफ साइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है, जिनके पास माइक्रोबायोलॉजी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने 65 से अधिक शोध पत्र और आठ पुस्तकें प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशकों के साथ प्रकाशित की हैं।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित यह सूची, एल्सेवियर द्वारा उद्धरणों, एच-इंडेक्स और एक समग्र संकेतक के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें दो श्रेणियां शामिल हैं: करियर उपलब्धियां और 2024 में प्रदर्शन। डॉ. आर्य 2020 से लगातार छठे वर्ष दोनों सूचियों में शामिल हुए है, जबकि डॉ. दीपांश शर्मा ने लगातार दूसरे वर्ष इस सूची में स्थान प्राप्त किया है।
इस वर्ष, 3,371 भारतीय शोधकर्ताओं को इस वैश्विक डेटाबेस में शामिल किया गया, जो भारतीय वैज्ञानिकों के वैश्विक शोध समुदाय में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।

No comments :

Leave a Reply