फरीदाबाद। गतंव्य संस्थान ने दिल्ली के कॉन्स्टियूशन क्लब आफ इंडिया में 25वाँ राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड देश की 41 महान महिला विभूतीयों को दिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द त्यागी व अर्चना त्यागी ने किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री, विजेन्द्र गुप्ता स्पीकर दिल्ली विधानसभा, अजेन्द्र लोधी सांसद, ममता मंहता सांसद, मंगतराम सिंघल पूर्व मंत्री,राजकुमार भाटिया विद्यायक, दुर्गेश पाठक पूर्व विद्यायक, संजीव पटजोशी आईपीएस, नेहा अग्रवाल पार्षद व बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि हमारी संस्था के लिये गर्व की बात है कि इस अवार्ड के लिये बेटी बचाओ अभियान की 4 महान विभूतीयों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर किक बॉक्सिंग वल्र्ड चैंपियन मोनल कुकरेजा व नीरल कुकरेजा, बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय सचिव रेखा पवार व जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर को यह अवार्ड मिला।
ब्रांड एंबेसडर किक बॉक्सिंग वल्र्ड चैंपियन मोनल कुकरेजा व नीरल कुकरेजा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अर्वाड है क्योंकि इस अवार्ड को देश के सबसे महान प्रधानमंत्री रहे स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र व पूर्व मंत्री सूनील शास्त्री जी से ग्रहण किया। राष्ट्रीय संचिव रेखा पवार ने कहा कि इस इस अवार्ड के लिये 1039 आवेदनों में से मुझे चुना गया वह मेरे लिये गौरवशाली पल हैं, जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर ने कहा कि जीवन का पहला अवार्ड वह भी देश महान हस्ती से लेना मेरे जीवन की समाज सेवा को ओर ज्यादा प्रेरणा स्त्रौत बनेगा।


No comments :