HEADLINES


More

सराय ख्वाजा विद्यालय में हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न।

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में 01 सितम्बर 2025 को विद्यालय प्रांगण में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम का स


फल आयोजन किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि प्रातःकालीन सभा के अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संकल्प ग्रहण किया। इस संकल्प में विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, प्रेरणादायी वातावरण बनाने, शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम न मानकर चरित्र-निर्माण, आत्मविश्वास और समाज-सेवा का साधन बनाने, तथा विद्यालय को संस्कार, सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को
इस अवसर पर दीपांजली शर्मा प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई  तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। संकल्प ग्रहण के पश्चात विद्यालय प्रांगण “हमारा विद्यालय – हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान” के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों का योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और सेवा-भावना के महत्व से अवगत कराया और उन्हें सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। अंत में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में यह संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का मंदिर ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए । उन्होंने यह उल्लेख किया कि विद्यार्थी यदि अनुशासन, परिश्रम और सेवा-भावना को अपने दैनिक जीवन का अंग बना लें तो यही गुण उनके उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव सिद्ध होंगे।

No comments :

Leave a Reply