HEADLINES


More

दिल्ली के ओखला बैराज से यमुना में छोड़ा पानी, फरीदाबाद में अलर्ट

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली के ओखला बैराज से यमुना नदी में 56455 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा हथिनी कुंड बैराज से भी 2.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। 48 घंटे के बाद इस पानी का असर फरीदाबाद में देखने को मिलेगा। एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने मोहना गांव का दौरा करके यमुना के जलस्तर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर 0129-2227937, 2226262 को जारी कर दिया है।

हांलाकि फरीदाबाद के कई गांव के खेतों में घुसे पानी का जलस्तर कम हुआ है। लेकिन गांव बसंतपुर में अभी भी घरों के बाहर पानी बह रहा है। 100 से ज्यादा मकान मालिक अपने घरों को छोड़कर बाहर रिश्तेदारियों या फिर किराए पर रह रहे हैं।

सिंचाई विभाग के द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, आज 52 हजार क्युसेक पानी नदी में दिल्ली ओखला बैराज से छोड़ा गया है। बीते रविवार को 55 हजार क्युसेक पानी नदी में छोड़ा गया था।

गांव राजपुरा और चांदपुर के खेतों में रविवार को नदी का पानी घुस गया था। जिसके चलते गांव राजपुरा में करीब 40 एकड़ में व गांव चांदपुर में करीब 200 एकड़ में खड़ी फसल में पानी घुसा था। आज इन खेतों में पानी का जलस्तर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है।


No comments :

Leave a Reply