HEADLINES


More

शिक्षक दिवस पर मानव सुपर- 21 के शिक्षाविदों को दिया "शिक्षक गौरव सम्मान"

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षक दिवस पर मानव सेवा समिति ने मानव सुपर- 21 आईआईटी कोचिंग में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे प्रोफेसर/शिक्षाविदों को "शिक्षक गौरव सम्मान" देकर उनका अभिनंदन किया। मानव सुपर- 21 के संरक्षक अरुण आहूजा,रोशन लाल बोरड,समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,महासचिव सुरेन्द्र जग्गा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गोयनका,पीके देव,सुभाष अरोड़ा,ऊषाकिरण शर्मा, 

राज राठी,प्रतिमा गर्ग,सरिता गुप्ता,कुसुम

वशिष्ठ,बीना रंजन, एकता गकखड़ ने शिक्षाविद सुभाष शर्मा,एन के गर्ग,सौरभ अरोड़ा,राजेश कुमार,गौरव अदलखा,केएल दुआ,विवेक भाटिया,पीसी गांधी,अरविंद अग्रवाल,प्रिया गर्ग,तुषार को सम्मान पट्टिका पहनाकर,स्मृति चिन्ह व उपहार देकर अभिनंदन किया और उनकी सराहनीय सेवा के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस शुभ अवसर पर मानव सुपर 21 में कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने भी सभी प्रोफेसर गुरुओं को तिलक लगाकर,उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर कैलाश शर्मा ने कहा है कि इन सम्मानित शिक्षाविदों द्वारा दी जा रही निशुल्क सेवाओं के सहारे ही समिति आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के आईआईटियन व डॉक्टर बनने के सपने को भी पूरा कर रही है। मानव सुपर 21 मिशन के तहत 11वीं व12वीं के नॉन मेडिकल,मेडिकल के विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट की मुफ्त कोचिंग प्रदान की जा रही है। पिछले पांच साल से किए जा रहे इस पुनीत कार्य से अब तक पांच छात्रों का आईआईटी कॉलेज में चयन हुआ है इसके अलावा 10 से ज्यादा छात्रों का सरकारी नामी गिरामी इंजीनियरिंग कॉलेज YMCA,NIIT, मुरथल में दाखिला व दो छात्रों का एनडीए में दाखिला हुआ है। य़ह कोचिंग समिति के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन में 11वीं व 12वीं के अलग अलग बैच बनाकर निशुल्क प्रदान की जा रही है। 

No comments :

Leave a Reply