HEADLINES


More

ESIC अस्पताल फरीदाबाद में मिली एक्सपायरी दवाइयां

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई लाख रूपए की दवाईयों के एक्सपायर होने का मामला सामने आया है। अस्पताल मैनेजमेंट की तरफ से जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।

कोरोना काल के बाद से ही दवा के रिकॉर्ड का मिलान नहीं किया गया था। कॉलेज के नए डीन डॉ कालीदास दत्तात्रेय चव्हाण ने आने के बाद दवाई मिलान का आदेश दिया। जिसके बाद ये लापरवाही सामने निकलकर आई है।

एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने वाले मरीज अक्सर दवाई ना मिलने की शिकायत करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ फार्मासिस्ट और स्टोर इंचार्ज की लापरवाही के चलते भारी मात्रा में दवाई एक्सपायर हो गईं।

अस्पताल मैनेजमेंट की तरफ से अब जांच शरू करने के लिए कमेटी बना दी गई है। जांच के बाद फार्मासिस्ट और स्टोर इंचार्ज सहित कई दूसरे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

ईएसआईसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच को लेकर कमेटी बना दी गई है। एक्सपायरी दवाओं को अलग करके योगशाला में रखा गया है। इन दवाओं की मात्रा और राशि के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


No comments :

Leave a Reply