HEADLINES


More

फरीदाबाद में अवैध रुप से रह रही नाईजीरियन महिला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 6 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी में पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने अवैध रुप से रह रही एक नाईजीरियन महिला के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर महिला को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितम्बर को पुलिस चौकी दयालबाग प्रभारी उप निरीक्षक संदीप को गुप्त सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि दयालबाग, सैक्टर-39, फरीदाबाद मे एक विदेशी महिला किराये के मकान में अवैध रुप से रह रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दयालबाग की टीम मौके नाईजीरिया वासी एक महिला ओबियोर प्रिसियस नगोजी को काबू किया। जिसके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है और वह अवैध रुप से फरीदाबाद में रह रही है। जिस पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपिता वर्ष 2023 से दयालबाग, सैक्टर-39, फरीदाबाद के एक मकान में रह रही है। महिला का पति दिल्ली में NDPS  के एक मामलें में तिहाड जेल में बंद है। आरोपिता के पासपोर्ट व वीजा के बारे में जॉच जारी है। मकान मालिक फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।

महिला को माननीय न्यायलय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply