//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसके तहत 30 सितंबर (मंगलवार) दुर्गा अष्टमी के दिन सभी राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा।
डबल शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट के समय अन्य दिनों के सामान रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
बता दें कि शारदीय नवरात्र इस बार सोमवार यानि 23 सितंबर से शुरू हुए थे, जो 1 अक्टूबर यानि दुर्गा नवमी तक चलेंगे। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। दो अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

No comments :