HEADLINES


More

बल्लभगढ़ SDM ऑफिस में पटवारी के गुर्गे बैठकर कर रहे वसूली, पार्षद प्रत्याशी से बदतमीजी का वीडियो वायरल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ SDM ऑफिस में इन दिनों प्राइवेट लोगों का खुला दखल देखा जा रहा है। खासकर पटवारी धर्मवीर के कुछ निजी लोग सरकारी दफ्तर में बैठकर लोगों से पैसे लेकर उनका काम कर रहे हैं। ये लोग सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ तक कर रहे हैं और जो लोग पैसे नहीं देते, उन्हें गाली-गलौज और बदतमीजी का सामना करना पड़ता है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

हाल ही में एक मामला सामने आया है। विनोद गोस्वामी, जो बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 41 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, वे अपने म्यूटेशन (नामांतरण) का काम करवाने के लिए कई दिनों से परेशान थे। जब भी वह पटवारी धर्मवीर से मिलते, वह उन्हें अपने एक प्राइवेट आदमी के पास भेज देता।

जब विनोद गोस्वामी ने कहा कि उनका काम बहुत दिनों से लटका हुआ है और जल्दी किया जाए, तो पटवारी के प्राइवेट आदमी ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी और गाली भी दी। घटना ऑफिस में ही हुई और इसके बाद वहां माहौल गरम हो गया। विनोद गोस्वामी का कहना है कि यह बहुत गलत और शर्मनाक है कि सरकारी दफ्तरों में प्राइवेट लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए आम आदमी के साथ क्या होता होगा। तहसील में प्राइवेट लोगों का क्या काम है। सरकारी कागजों के साथ ये लोग क्यों छेड़छाड़ कर रहे हैं। ये काम तो पटवारी का है, लेकिन वह खुद काम न करके प्राइवेट आदमी से काम करवा रहा है और वो लोगों से पैसे वसूल रहा है।

घटना के बाद विनोद गोस्वामी ने बल्लभगढ़ के SDM मयंक भारद्वाज से मुलाकात की और पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने मांग की, कि इन प्राइवेट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इन्हें तहसील से बाहर किया जाए। मामले में एसडीएम मयंक भारद्वाज ने कहा हमें शिकायत मिली है और हमने तहसीलदार को आदेश दे दिए हैं कि कोई भी प्राइवेट व्यक्ति तहसील परिसर में काम नहीं करेगा।

साथ ही बदतमीजी की शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply