HEADLINES


More

मांगों की अनदेखी से नाराज़ आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर ने डीसी आफिस पर किए प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,7 अगस्त।


मांगों की अ

नदेखी से नाराज़ सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर्स एंव हैल्पर्स ने बृहस्पतिवार को डीसी आफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की माननीय मंत्री को संबोधित 12 सुत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व डीसी आफिस के स्टे पार्क में आंगनवाड़ी वर्कर्स एंव हैल्पर्स की सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान मालवती ने की और संचालन जिला सेकेट्री देवेन्द्री शर्मा ने की। 


सभा को संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी वर्कर्स एंव हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की जिला सेकेट्री देवेन्द्री शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार वर्कर एवं हेल्पर की मांगों एवं समस्याओं का समाधान करने की बजाय नए नए फरमान जारी करके दमन एवं उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि नए सर्वे के बहाने फूड सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन सिस्टम (FRS) को तूरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निरंतर आंदोलन के बावजूद आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को मान्यता प्राप्त कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन रु. 26,000 मासिक लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्कर एवं हेल्पर का 16 जिलों में कई माह की मानदेय राशि बकाया है। सरकार ने अब तक भुगतान नहीं किया। इसका तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का सुप्रभात योजना में तुरंत बहाल करने कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकिंग ऐप में उपस्थिति की बाध्यता समाप्त करने,मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, सुपरवाइजरों के वेतनमान में 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, सभी आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को समय पर सेवानिवृत्ति लाभ देने, काम के दौरान मृत्यु पर उनके परिवार को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने, पूर्व में की गई आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने की प्रक्रिया को रोकने तथा काम कर रही वर्कर एवं हेल्पर की मानदेय राशि बढ़ाने, प्ले स्कूल के वर्कर को जेबीटी का ग्रेड देने और आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर की रिटायरमेंट से पहले हुई प्राकृतिक मृत्यु पर परिवार को पेंशन देने की मांग की।
सभा में यूनियन की नेता कमलेश,चारु, अनिता और सीआईटीयू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर,उप प्रधान शिव प्रसाद व सेकेट्री वीरेंद्र डंगवाल आदि शामिल हुए और संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply