फरीदाबाद जिले में एक हत्या करवाने का मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों और उनके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी। कोर्ट ने मामले में अब महिला समेत पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना जनवरी 2021 की है।
फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में रहने वाले दिनेश धवन की शादी 2013 में अन्नू धवन से हुई थी। दोनों साथ में ही रह रहे थे। कुछ समय बाद अन्नू के डबुआ कॉलोनी के हरजीत पाल सिंह (उर्फ राजू) और जवाहर कॉलोनी के देवेंद्र शर्मा (उर्फ नितिन पंडित) से नजदीकी संबंध बन गए। दोनों का अन्नू के घर आना-जाना लगातार होने लगा। यह बात दिनेश को पसंद नहीं थी और वह अक्सर इसका विरोध करता था।
इसी बात से परेशान होकर अन्नू ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
वहीं 18 जनवरी 2021 को अन्नू, हरजीत और देवेंद्र ने अपने दो और साथी विनीत सक्सेना (पर्वतीय कॉलोनी) और विक्की उर्फ विष्णु (जवाहर कॉलोनी) की मदद से दिनेश की हत्या कर दी। पहले गला दबाया गया और फिर डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला गया। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब डाल दिया गया और उसे एक नाले में फेंक दिया गया।
करीब 10 दिन बाद 28 जनवरी 2021 को पुलिस को अनाज गोदाम के पास एक नाले में शव मिला। जब पुलिस ने शव की पहचान करनी चाही, तो अन्नू ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि उसका पति उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में गया है और उनसे फोन पर बात होती रहती है।

No comments :