HEADLINES


More

आईआईटी कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 10 अगस्त को

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 मानव सेवा समिति जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के आईआईटियन व डाक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए मानव सुपर 21 मिशन के  

तहत नीट व आईआईटी की निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रही है। कोचिंग के अगले बैच के लिए चयन परीक्षा रविवार 10 अगस्त को मानव भवन सेक्टर 10 में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। 11वीं के नॉन मेडिकल व मेडिकल के जो छात्र नीट और आईआईटी की निशुल्क कोचिंग करना चाहते

हैं वे चयन परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर शुरू के 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। चयन परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी अपनी 10 वीं की मार्कशीट व आधार कार्ड की कॉपी के साथ 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक मानव भवन सेक्टर 10 पहुंचे। हेल्पलाइन नंबर 9810499060 से संपर्क कर सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply