HEADLINES


More

बारिश से सब्जी फसलों को भारी नुकसान, आवक हुई कम, कीमतें बढ़ीं

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : बारिश के कारण सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने से सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। वहीं, मांग अधिक होने के चलते सब्जियों के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कीमतें लगभग 50% से दोगुनी हो गई हैं। टमाटर से लेकर भिंडी, तोरी, लौकी, धनिया, पालक और बेलदार सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं, जिससे लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।


हर साल बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते हैं, और इस बार भी पिछले वर्षों की तरह ही स्थिति बनी हुई है। सब्जी मंडी के एक दुकानदार ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में सब्जियों को नुकसान हुआ है, जिसके चलते भाव 50% से लेकर दोगुने तक बढ़ गए हैं। इस वजह से बाजारों में खरीददार कम हो गए हैं, जबकि त्योहारी सीजन में केवल घेवर और मिठाई की दुकानों पर ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदार के अनुसार यह स्थिति लगभग दो महीने तक बनी रहने की संभावना है।

No comments :

Leave a Reply