HEADLINES


More

सीएम आये , फरीदाबाद हुआ पानी - पानी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे आये और फरीदाबाद में पानी - पानी हो गया। बरसात के कारण पूरा फरीदाबाद जलमग्न नजर आया। शहरी इलाके हो या फिर पाश कहलाये जाने वाले सेक्टर सभी में सड़कों पर कई कई फुट पानी भर गया और आम लोग इसमें फसे रहे। बरसात में धुली भाजपा की विभाजन विभीषिका सभा, मंत्री विधायक मंच पर पब्लिक नदारद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनहोर लाल खट्टर यहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये हुए थे। ऐसा नहीं है कि मुख्य्मंत्री पहली बार फरीदाबाद आये है।  लेकिन इस बार वे भारी बरसात के बीच यहां पहुंचे और अपनी आँखों से देखा कि बरसात के समय फरीदाबाद का क्या हाल है। एक तो पानी निकासी न होने से सभी सड़के जलमग्न हो जाती है और ऊपर से विकास के नाम पर काफी दिनों पहले खोदी गई सड़कों की मुरमत्त न होने से सड़के गड्डो में  तब्दील हो गई है। जो नित नए हादसों को न्यौता दे रही है। बल्लभगढ़ हो या फिर एन आई टी या फिर सेक्टर हो सभी जगह हाल बुरा है। 


No comments :

Leave a Reply