HEADLINES


More

विभाजन स्मृति दिवस:सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री खट्टर हुए शामिल; शरणार्थियों को किया गया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित HSVP ग्राउंड में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्रुति चौधरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिढ़ा, राज्य मंत्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद रहे।


इस अवसर पर विभाजन के समय भारत आए शरणार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नेताओं ने विभाजन की दर्दनाक यादों और पीड़ाओं को साझा करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़े हैं।


No comments :

Leave a Reply