//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में गांव मच्छगर वासी बंटी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने गांव के प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय अंकित वासी गांव मच्छगर वहां आया तथा प्लाट के बाहर गाली गलोच कर व गोली चलाकर वहां से चला गया। जिसके बाद बाहर निकलकर देखा तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर वहां से भाग गया और हम भी वापस अपने प्लॉट में आकर बैठ गए कुछ देर बाद अंकित व अनिल फिर अपनी मोटरसाईकिल पर वहां आए तथा उस पर गोली चलाते हुए वहां से फरार हो गए। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं
में मामला दर्ज कियी गया।
मामलें में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने विशाल(23) वासी गांव मच्छगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल की शिकायतकर्ता बंटी के साथ पुरानी संजिश थी। जिसके चलते उसने अपने साथी अंकित व अनिल को बंटी पर गोली चलाने के लिए कहा था। अंकित व अनिल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीनों आरोपी एक ही गांव रहने वाले है तथा दोस्त है।

No comments :