HEADLINES


More

भव्य रहा फरीदाबाद का स्वतंत्रता दिवस समारोह, माननीय राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया ध्वजारोहण

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- फरीदाबाद के सेक्टर-12 में स्वतंत्रता दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरियाणा सरकार, श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे, जिनके द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून प्रथम स्थान पर रही।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वि

भिन्न विभागों व स्कूलों के द्वारा इस समारोह में भाग लिया। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 4 प्लॉटून ने परेड में भाग लिया। परेड में शामिल सभी टुकडियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।  परेड कमाण्डर, विकास, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की टुकड़ियों ने परेड निकाली। परेड में फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून प्रथम स्थान पर रही। 

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद पुलिस के 14 पुलिसकर्मी निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर 30, उप निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी अपराध शाखा डीएलएफ, उप निरीक्षक नरेश कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर 56, उप निरीक्षक महेंद्र प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर 85, उप निरीक्षक दीपक लोहान, प्रभारी अपराध शाखा सेंट्रल, उप निरीक्षक सुंदर सिंह प्रभारी AVTS फरीदाबाद, उप निरीक्षक अश्विनी, प्रभारी साइबर सेल फरीदाबाद, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार, साइबर सेल फरीदाबाद, प्रधान सिपाही अनिल कुमार, अपराध शाखा सेक्टर 30, प्रधान सिपाही जगदीश राय अपराध शाखा सेक्टर 56, सिपाही वेंकटेश अपराध शाखा ऊंचा गांव, सिपाही मोहित अपराध शाखा सेक्टर 30, महिला उप निरीक्षक संजोगिता, कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद व महिला सहायक उप निरीक्षक मंजू बाला पैरवी स्टाफ, जिला अदालत फरीदाबाद को उनके बेहतरीन कार्य के लिए मुख्य अतिथि श्री गौरव गौतम ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह यादव, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन व गणमान्य नागरिक तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply