HEADLINES


More

दो वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने दो वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिरदेश वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह लेजर टाउन पार्क, गेट न0.-1 सैक्टर-12 पर फुड डिलीवरी देने गया था जहां से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई थी। जिस पर थाना सैंट्रल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने कुलदीप(40) वासी गांव बहबलपुर बल्लबगढ फरीदाबाद व महेंद्र(28) वासी गांव सिगार खेडा जिला नुहूँ को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

No comments :

Leave a Reply