HEADLINES


More

फरीदाबाद के विभिन्न हॉट स्पॉट पर लोगों के हृदय परिवर्तन के लिए चलाया अभियान

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का संकल्प "नशे के विरुद्ध युद्ध" एक आंदोलन का रूप ले चुका है जो प्रदेश के गाँव और शहर में युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। इस कड़ी में नमक लौटा अभियान लोगों के हृदय को परिवर्तन करने का सशक्त साधन बनकर सामने आया है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह के स्वप्न को साकार करने के लिए उनके दिशानिर्देशों से आज करनाल के विभिन्न हॉट स्पॉट पर नशे के विरुद्ध अभि


यान चलाया गया। ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व में ठोस कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जागरूकता अभियान के पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह की देखरेख में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए इस अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज विशेष रूप से फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध आंदोलन चलाया गया। फरीदाबाद के चिन्हित हॉट स्पॉट पर आंबेडकर चौक और बल्लबगढ़ मंडी में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में फरीदाबाद इकाई के उप निरीक्षक बलवंत सिंह, मुख्य सिपाही दीपक कुमार और सिपाही गौरव ने यह कार्यक्रम किया। दोनों स्थानों पर मुख्यालय से आए जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि ये क्षेत्र हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। भारत सरकार का उद्देश्य भारत को नशा मुक्त करना है। दोनों प्रकार से कार्य किये जा रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ब्यूरो द्वारा वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चूका है जबकि वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है। इतना ही नहीं इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गयी है। उन्होंने आगे बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे की दलदल में न चला जाए। इसीलिए जागरूकता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णत्या गुप्त रखा जाएगा। इतना ही नहीं नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि ब्यूरो द्वारा 574 लोगों को नशा मुक्त किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply