HEADLINES


More

सैनिक कॉलोनी के घर में घुसा अजगर:रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी डी ब्लॉक में रविवार देर रात एक अजगर के घर में घुस आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। मामले की सूचना परिवार से पड़ोसियों को दी और सभी लोग घर से बाहर निकल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार डी ब्लॉक मकान नंबर 1290 में रहने वाले भूपेंद्र मलिक रात करीब 9 बजे जब बाजार से घर लौटे, तो उन्होंने मेन गेट खोलते ही देखा कि बरामदे की दीवार के पास करीब 3 फुट लंबा अजगर रेंग रहा है। यह देखकर वह घबरा गए और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद घर के सभी सदस्य और आसपास के लोग बाहर गली में निकल आए।

करीब डेढ़ घंटे तक अजगर घर के बरामदे में ही मौजूद रहा। इस दौरान किसी ने भी पास जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसके बाद भूपेंद्र मलिक और मोहल्ले के लोगों ने एक निजी सांप रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर एक प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया। बाद में उसे दूर अरावली के जंगलों में जाकर छोड़ा गया।

भूपेंद्र मलिक ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अगर समय रहते अजगर दिखाई न देता, तो वह घर के कमरों में भी घुस सकता था और नुकसान पहुंचा सकता था। उन्होंने बताया कि सैनिक कॉलोनी के आसपास अरावली का जंगल है, और इन दिनों भारी बरसात के कारण जंगली जीव अक्सर सुरक्षित जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।


No comments :

Leave a Reply