//# Adsense Code Here #//
वैष्णो आराधना का आठवा संस्करण 24 अगस्त को कन्या पूजन के साथ मां भूमिका मन्दिर कटड़ा में धूमधाम से किया जाएगा, इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर मां भूमिका के पावन हाथों में मेंहदी की रस्म निभाते हुए,मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, यह जानकारी महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान श्री जगदीश भाटिया ने दी, उन्होंने बताया यह धार्मिक पुस्तक माता रानी जी
के परम भक्त अनिल कत्याल (नीले)द्वारा लिखी गई है दिल्ली पहाड़गंज के रहने वाले अनिल कत्याल महारानी वैष्णो देवी मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजन में भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते है,, श्री भाटिया ने बताया अनिल कत्याल अब तक 11,800 भजन लिख चुके है, इनके द्वारा लिखित वैष्णो आराधना नाम से सात पुस्तके लांच हो चुकी है, आठवीं पुस्तक का विमोचन 24 अगस्त को होगा,जो भक्तों को निःशुल्क वितरीत की जाती है, श्री जगदीश भाटिया ने इस कार्यक्रम में भक्तों को आमंत्रित भी किया है, आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में भी अनिल कत्याल पिछले 9सालों से रोज तीन चार भेंटे (भजन) लगातार लिख रहे है,, इनके द्वारा लिखी भेंटे मां वैष्णो देवी दरबार में सुबह शाम होने वाली दिव्य आरती में गाई जाती है श्री भाटिया ने आठवां संस्करण लॉन्च होने और 11,800 भेंटे लिखने पर अनिल कत्याल को बधाई के साथ साथ शुभकामनाए भी दी,

No comments :